समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने शाहपुरपटोरी रेलवे स्टेशन से 2 महिला शराब तस्करों को पकड़ा है। उजियारपुर की सुनैना देवी और रोसड़ा की नीतू कुमारी के पास से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। सुनैना देवी ने बताया कि एक साल पहले सड़क हादसे में उनके पति छोटे सहनी की मौत हो गई थी। पति मछली का व्यवसाय करते थे। उनकी मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी सुनैना पर आ गई। आर्थिक तंगी के कारण वह 6 महीने से शराब तस्करी में लिप्त थी।
महिला ने बताया कि ननद नीतू कुमारी इंटर की छात्रा है। घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह भी इस धंधे में शामिल हो गई। नीतू के पिता सुरेश महतो पंजाब में मजदूरी करते हैं। उनकी कमाई से घर नहीं चल पाता था। दोनों महिलाएं हाजीपुर से शराब लाकर पटोरी में सप्लाई करती थीं। प्रति खेप उन्हें 2000 रुपए मिलते थे। उत्पाद विभाग की पदाधिकारी नेहा प्रियदर्शी के अनुसार, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। दोनों महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सीएम की समृद्धि यात्रा कई मायनों में यादगार रही। खासकर…
समस्तीपुर : हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर जिले को…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला केंद्रीय…
समस्तीपुर : समृद्धि यात्रा के दौरान नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) एवं बिहार…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल का…