Samastipur

शहर के काशीपुर मोहल्ले में STF ने हथियार के साथ एक संदिग्ध को दबोचा, अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े होने की संभावना

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ले में गुरुवार को एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक संदिग्ध युवक को हथियार के साथ धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक का संबंध एक अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह से है, जो अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने छापेमारी की और मौके से युवक को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल नगर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और सहयोगियों की पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार युवक के माध्यम से पूरे गिरोह के कई राज खुल सकते हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि उसका संबंध जिले में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं से हो सकता है, जिसमें उसने हथियार सप्लाई किया हो। पूछताछ के बाद उसके अन्य सहयोगियों के भी गिरफ्तारी की संभावना है।

फिलहाल इस मामले को लेकर नगर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। संभवतः शुक्रवार को पुलिस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकती है। आशंका जताई जा रही है कि संगठित तरीके से हथियार सप्लाई का खेल जिले में लंबे समय से चल रहा है, जिस पर पुलिस अब नकेल कसने की तैयारी में है। बताते चलें कि इससे पहले करीब दो महीने पूर्व भी एसटीएफ व नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बनारस स्टेट मुहल्ले से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उक्त युवक भी हथियार खरीद-फरोख्त के धंधे से जुड़ा हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

3 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

13 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

14 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

15 घंटे ago