Samastipur

समस्तीपुर में रहस्यमयी ट्यूबलाइट गैंग का आतंक, कभी गाड़ी तो कभी दुकान में आग लगा धमकी भरा पत्र छोड़ जा रहा गैंग का सदस्य

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड मोहल्ले में इन दिनों रहस्यमयी ट्यूबलाइट गैंग का आतंक गहराने लगा है। रात के अंधेरे में सक्रिय यह गिरोह वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर मोहल्ले में दहशत फैला रहा है। बीते कुछ महीनों के भीतर गैंग ने दो कारों और एक दुकान को जला डाला। खास बात यह है कि हर वारदात के बाद घटनास्थल पर धमकी भरा पत्र छोड़ा जाता है, जिसमें अगली घटना का टार्गेट और मोहल्ले के लोगों के नाम दर्ज रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 29 जुलाई को गैंग ने राजखंड मोहल्ला निवासी खुर्शीद आलम की कार को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद 5 अगस्त को मोहम्मद कनीमुल्ला की कार को भी इसी तरह जला दिया गया। दोनों जगहों पर धमकी भरे पत्र मिले, जिनमें गाली-गलौज के साथ “ट्यूबलाइट गैंग ऑफ राजखंड टू बी रिमेंबर” लिखा था। वहीं, 23 अगस्त को पास के दुधपुरा वार्ड संख्या-4 में स्थित एक झोपड़ी नुमा दुकान को आग के हवाले कर दिया गया।

प्रत्येक घटना के बाद छोड़े गए पत्र ने मोहल्ले में दहशत और गहरी कर दी है। पत्र में गैंग खुलेआम कुछ लोगों का नाम लिखकर धमकी देता है। इससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। लगातार हो रही घटनाओं से राजखंड और आसपास के इलाके में खौफ का माहौल है। लोग अपने वाहनों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर ट्यूबलाइट गैंग की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago