Samastipur

समस्तीपुर: रेकी के बाद रात को मैजिक वाहन से घूम-घूमकर चोरी की घटना को देते थे अंजाम, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की। एसडीपीओ ने बताया कि बदमाश टाटा मैजिक मालवाहक वाहन से पहुंचते थे और घूम-घूमकर दुकानों व घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में नर्गांवा गांव निवासी हरिहर प्रसाद का पुत्र राकेश कुमार, मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के रामकांगुरा गांव निवासी मोहम्मद रहमान का पुत्र मोहम्मद कलाम तथा अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलवा पैगंबरपुर गांव निवासी झगरू पासवान का पुत्र सुनील कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आरोपियों के घरों तथा मुजफ्फरपुर के गोवर्धन गांव स्थित दुकानदार अविनाश कुमार की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा, अभिजीत कुमार, गुड्डू कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago