Samastipur

स्थानीय उत्पादों को मिला मंच, समस्तीपुर में आकांक्षा हाट का हुआ शुभारंभ

समस्तीपुर : स्थानीय उत्पादों को मंच मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नीति आयोग ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। शहर के पटेल मैदान में आकांक्षी हाट और संपूर्णता अभियान समारोह का शुभारंभ डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। इसमें स्थानीय उत्पादकों को सांझा मंच प्रदान किया गया। नीति आयोग के निर्देश पर आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह आकांक्षी हाट 6 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने स्टॉल में प्रदर्शित किए गए सामान को देखा और स्थानीय उत्पादों की तारीफ की। डीएम ने बताया कि स्थानीय उत्पादों का अपनाने से न सिर्फ रोजगार सृजित होते हैं बल्कि आपकी जरूरतें भी आपकी पंसद के हिसाब से पूरी की जातीं हैं। कई बार उत्पादों में बदलाव भी संभव हो पाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग यहां आएं और स्थानीय उत्पादों को खरीद कर आगे बढ़ाएं। डीएम ने कहा कि बेहतरीन उत्पादों का चयन कर उन्हें नीति आयोग को भेजा जाएगा। जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। इस मौके अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।

Samastipur Town को Instagram पर भी Follow करें

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago