Samastipur

समस्तीपुर Career planner ने आठवीं वर्षगांठ पर आयोजित किया प्रेरणादायक समारोह

समस्तीपुर : Career Planner समस्तीपुर द्वारा संस्था की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की मेहनत और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव बनकर उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात प्रस्तुत श्री गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और सकारात्मक बना दिया। मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि भूपेश कुमार (चीफ मेंटर), रंजीत निर्गुणी (समाजसेवी), समीर कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई) और चर्चित मिथिला पेंटिंग कलाकार सह यूथ मोटिवेटर कुंदन कुमार रॉय ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया और संस्था की प्रगति की सराहना की।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, नाटक और रैप प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, Achievers ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को टॉक शो के माध्यम से प्रेरित किया।पूरे समारोह का कुशल मंच संचालन ऐश्वर्या, सानिया, वैष्णवी और सिम्मी ने किया, जिनकी प्रस्तुति ने आयोजन को आकर्षक और व्यवस्थित बनाए रखा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटोग्राफी और निखिल श्राफ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह समारोह न केवल सफलता की कहानी बयां करता रहा, बल्कि सभी उपस्थितों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता बैठक, रूफटॉप सोलर और सब्सिडी की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

2 घंटे ago