समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के 21 थानों में थाना प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति, परफॉरमेंस के आधार पर फिर से नये थानेदारों का होगा स्थायी पदस्थापन

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के 21 थानों में थाना प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति की है। एसपी ने पुनि अनिल कुमार को पटोरी थाना, पुअनि रामानुज सिंह को उजियारपुर थाना, सर्वेश कुमार झा को वारिसनगर थाना, रमेश कुमार को पूसा थाना, प्रीति भारती को महिला थाना, शंकर शरण दास को ताजपुर थाना, धनंजय कुमार को सरायरंजन थाना, सुनील कुमार झा को विभूतिपुर थाना, रवि चौधरी को एससी-एसटी थाना, राहुल कुमार को मथुरापुर थाना, रंजीत कुमार चौधरी को खानपुर थाना, मौसम कुमारी को हथौड़ी थाना, हिमांशु कुमार को अंगारघाट, विद्यापतिनगर में सुरज कुमार और शैलेश कुमार को हलई थाना का प्रभार सौंपा गया है।

एसपी ने बताया कि यह प्रतिनियुक्तियां फिलहाल अस्थायी है। स्वतंत्रता दिवस व चेहल्लुम पर्व पर लाॅ एंड आर्डर को लेकर थानाध्यक्ष के रूप में 21 थानों में प्रतिनियुक्ति की गयी है। फिलहाल यह सभी अधिकारी थानाध्यक्ष के रूप में ही कार्य करेंगे। उनके प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद ही स्थायी पदस्थापन किया जाएगा। साथ ही, अभी चार थानों में प्रभारी की नियुक्ति बाकी है, जहां का प्रभार अभी वहां के अपर-थानाध्यक्ष के पास है। वहां भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद नये थानाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति होने की संभावना है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150