समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरायरंजन के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार राम पर मिड-डे मील में अनियमितता के आरोप में 37,526 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रखंड साधन सेवी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में 54 छात्रों की भौतिक उपस्थिति पाई गई, जबकि प्रधानाध्यापक द्वारा पिछले 6 दिनों से ई-शिक्षा कोष पर दिये जवाब के अनुसार औसत लाभार्थी छात्रों की संख्या 111 पायी गई।
इसके बाद हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया। लेकिन स्पष्टीकरण असंतोषजनक होने पर एक महीने के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश हेडमास्टर को दिया गया है, अन्यथा वेतन से वसूली होगी। यह राशि बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति समस्तीपुर के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने का निर्देश जिला मध्याह्न भोजन कार्यालय से हेडमास्टर को दिया गया है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…