Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 से 72 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्याल, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 09 से 14 अगस्त 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24 से 72 घंटे तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण में थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं न्यूनतम तापमान 20-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले तीन दिनों तक पछिया उसके बाद पूरवा हवा चलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago