समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पांच वर्ष या उससे अधिक समय पूर्ण कर चुके के विभिन्न थानों में पदस्थापित 35 एएसआई का तबादला डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के आदेश पर मधुबनी जिले में कर दिया गया है। इस संबंध में समस्तीपुर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने जिलादेश जारी करते हुए संबंधित एएसआई को विरमित कर दिया है।
एसपी द्वारा जारी जिलादेश में स्पष्ट किया गया है कि 1 अगस्त 2025 से इन सभी पुलिसकर्मियों के नाम जिले के सभी पंजियों से विलोपित (हटा) कर दिए जाएं। साथ ही एसपी ने सभी पुलिसकर्मी को निर्देश दिया है कि सभी पुलिसकर्मियों द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र समर्पित करने के उपरांत अंतिम वेतन प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। ट्रांसफर के बाद सभी पुलिसकर्मियों को मधुबनी जिले में नई पदस्थापना स्थल पर योगदान देना होगा। इसमें 13 थानाध्यक्ष व कई अपर-थानाध्यक्ष भी शामिल है।
ट्रांसफर होने वाले थानाध्यक्षों की सूची में चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सिंघिया थानाध्यक्ष राजकिशोर राम,उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम, हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार, घटहो थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा, वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम, प्रभारी महिला थानाध्यक्ष अर्चना कंचन व खानपुर के निलंबित थानाध्यक्ष निरंजन कुमार शामिल हैं। इससे पहले 64 एएसआई को एसपी ने दरभंगा के लिये विरमित किया था जिसमें 10 थानाध्यक्ष शामिल थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…