Samastipur

समस्तीपुर में सिगरेट के पैसे मांगने पर महिला दुकानदार की बदमाशों ने ले ली जान, गांव के ही कई युवक नामजद

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ी गांव में बकाया पैसा मांगना एक महिला दुकानदार को भारी पड़ गया। सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की बुधवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रेवाड़ी वार्ड संख्या-5 निवासी राजेश कुमार पासवान की पत्नी किरण कुमारी (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार किरण अपने घर पर परचून की दुकान चलाती थी। गांव के कुछ लोग दुकान पर पहुंच सिगरेट लिया जिसकी कीमत 25 रूपये थी। जब किरण देवी ने सिगरेट और पुराने उधार के पैसे मांगे, तो बदमाश युवकों ने गाली-गलौज की। इसी बात पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान पेट पर जोरदार चोट लगने से वह अचेत हो गई।

परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका का कुछ दिन पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था, जिस कारण चोट गंभीर साबित हुई। घटना की सूचना पर अंगारघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि मृतका के ससुर गणेशी पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गांव के सीताराम पासवान के पुत्र अखिलेश पासवान, ब्रजेश पासवान, मिथिलेश पासवान, अवधेश पासवान समेत 10 लोगों को आरोपित किया गया है। सभी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है।

Avinash Roy

Recent Posts

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

17 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

43 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago