Samastipur

समस्तीपुर के सुधा फीडर में फाल्ट आने के कारण ई-पावर हाउस की बिजली सप्लाई कई घंटे रही प्रभावित

समस्तीपुर : मोहनपुर ग्रिड परिसर के निकट से जुड़े ई पावर हाउस के 33 केवीए तार में सुधा फीडर का टेपिंग कर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया पर अब उपभोक्ताओं ने सवाल खड़े करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। बताते चलें कि सुधा फीडर में फाल्ट आने के कारण ई पावर हाउस की बिजली सप्लाई रविवार की सुबह करीब सवाल सात बजे से प्रभावित हुई जो देर शाम तक जारी रही।

हालांकि ई पावर हाउस को अन्य फीडर से जोड़ कर बिजली सप्लाई दी गई लेकिन वह भी घंटे दो घंटे के बाद गुल होती रही। वही 33 केवीए फाल्ट को दूर करने के लिए आला अधिकारियों द्वारा शटडाउन लेने का नियम बना हुआ है। शटडाउन लेने में ही घंटे भर का समय आला अधिकारी ले रहे हैं और फिर फाल्ट दुरुस्त करने में घंटों लग जा रहा है।

रविवार को सबसे पहले 33 केवीए जंफर कटने के कारण सुधा फीडर के साथ साथ ई पावर हाउस की भी बिजली ढाई घंटे गुल रही। फिर आई तो दिन भर आती जाती रही। इस दौरान लोकल फाल्ट को भी दूर करने के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित की गई।

इधर, ताजपुर रोड फीडर नम्बर छह के उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द ई पावर हाउस को सुधा फीडर से अलग नहीं किया गया तो बिजली कंपनी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा। इधर, विद्युत कार्यपालक पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सुधा फीडर को अलग करने की योजना बनाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

1 घंटा ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago