समस्तीपुर :- समाजसेवी रंजीत निर्गुणी ने शुक्रवार को विद्यापतिनगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित शेरपुर दियारा, मऊ दक्षिणी, बालकृष्णापुर मरवा डीह समेत डूबी हुई दलित बस्तियों का दौरा कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर पन्नी, भोजन और पेयजल जैसी आवश्यक सामग्री तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की।
निर्गुणी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति बने दस दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक जिला स्तर से आदेश और बाढ़ की आधिकारिक घोषणा नहीं होती, राहत कैंटीन शुरू नहीं किया जा सकता। समाजसेवी ने पीड़ितों के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…