समस्तीपुर : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- 133 समस्तीपुर विधानसभा सह उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शैलजा पांडेय ने शुक्रवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के पश्चात 1 अगस्त 2025 से शुरू हुए दावा-आपत्ति से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान डीडीसी ने दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि यदि उनके संज्ञान में कोई भी ऐसा मामला आता है, जिसमें किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, तो उसकी जानकारी संबंधित BLO, AERO, ERO या दावा-आपत्ति हेतु आयोजित कैंप में दी जाए। इस दौरान निर्वाचन से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, विशेष आग्रह किया गया कि सभी राजनीतिक दल अपने BLA-2 के माध्यम से BLO को मतदाताओं से आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने में सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…