Samastipur

समस्तीपुर में डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर आए फर्जी आवासीय प्रमाण-पत्र के आवेदन मामले में साइबर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर अंचल के लोक सेवा केंद्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रम्प के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आने के मामले में राजस्व अधिकारी ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मुंगेर जिले के शास्त्री नगर रोड नंबर-10 निवासी जयप्रकाश सिंह की पुत्री व वर्तमान में मोहिउद्दीननगर की राजस्व अधिकारी सृष्टि सागर ने साइबर थाने में निवास प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त फर्जी आवेदन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : अब समस्तीपुर में डोनाल्ड ट्रम्प के नाम से निवास प्रमाणपत्र का आवेदन; CO ने रद्द करते हुए साइबर थाने में की शिकायत

बता दें कि 29 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से आरटीपीएस काउंटर पर फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने के लिये आवेदन प्राप्त हुआ था। इसमें निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम हसनपुर, वार्ड 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर का पता दिया गया था। आवेदन पत्र की जांच करने पर पता चला कि फोटो, आधार नंबर, बार कोड और पते में छेड़छाड़ की गई है।

इस संबंध में पटोरी एसडीओ विकास पांडेय ने बताया कि ऐसा सम्भव है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावित करने के प्रयास के तहत ऐसा किया हो। इसको लेकर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं राजस्व अधिकारी सृष्टि सागर ने बताया कि राजस्व कर्मचारी ने आवेदन को रद्द कर दिया है। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। संबंधित व्यक्ति को चिन्हित कर उसपर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago