समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

DM ने समीक्षा बैठक के दौरान आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की दी सख्त चेतावनी, दिए कई निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिरों की चहारदीवारी निर्माण, कब्रिस्तानों की घेराबंदी, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन, थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, यातायात व्यवस्था के सुधार तथा खनन विभाग से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त चेतावनी दी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने, अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई करने और खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की जल्द मरम्मती कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150