Samastipur

दलसिंहसराय के चर्चित कपड़ा व्यवसायी के पुत्र के साथ मारपीट और गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पगड़ा स्थित एक गाछी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाश एक युवक को बुरी तरह पीटते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि पीड़ित युवक बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन बदमाशों ने उसकी एक न सुनी और पिटाई जारी रखी।

इसी दौरान एक बदमाश ने गोली भी चला दी, हालांकि गनीमत रही कि वह गोली युवक को नहीं लगी। इसके बावजूद बदमाश युवक को मारते-पीटते रहे। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करता है। पीड़ित युवक की पहचान दलसिंहसराय शहर के गुदरी रोड स्थित एक चर्चित कपड़ा व्यवसायी राजेश वर्णवाल के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि युवक को मिलने के बहाने बुलाकर सुनसान जगह पर बदमाशों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। यह घटना 15 अगस्त के दिन का बताया जा रहा है। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें प्राप्त हुआ है। इसकी जांच दलसिंहसराय एसडीपीओ से करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और चिन्हित बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में बदमाश लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं और लगातार फायरिंग की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं। दलसिंहसराय में फायरिंग और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में आए दिन गोलीबारी की घटना सामनें आती रही है, इसको लेकर दलसिंहसराय थाने में पहले से कई मामले दर्ज है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि दोबारा कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago