समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौक रोड काशीपुर मोहल्ले में मोबाइल चोरी की एक घटना सामनें आयी हैं। रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने खिड़की की जाली काटकर किरायेदार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमित कुमार के दो मोबाइल चोरी कर लिए। सोमवार को पीड़ित सुमित कुमार ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सारी वारिसनगर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
रोज की तरह रात में करीब 12 बजे वह अपने दोनों मोबाइल खिड़की पर रखकर सो गए थे। सुबह लगभग पांच बजे जब उनकी नींद खुली तो मोबाइल गायब थे। जांच करने पर पाया कि खिड़की की जाली को काटा गया था। चोरी हुए दोनों मोबाइल में तीन सिम कार्ड लगे हुए थे। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…