समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबहाउदीन गांव में गुरुवार की सुबह जमीन की सीमा (आरी) तोड़ने के विवाद में युवक के घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही स्व. राम कृपाल दास के पुत्र प्रवीण दास के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक प्रवीण दास गांव में ही राम दास का जमीन ठेका पर लेकर खेती करते थे। उसी खेत के पास जितेंद्र दास और उनके पुत्र विकास दास शंकर महतो का खेत ठेका पर लेकर खेती करते थे।
दोनों के बीच आरी (जमीन की सीमा) तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार की सुबह नापी भी कराया गया लेकिन सब कुछ हो जाने के बाद दोनों के बीच घर पर फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मृतक प्रवीण दास के घर में घुसकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। स्वजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। रास्ते में ही प्रवीण की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने प्रवीण दास को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…