Bihar

पीएम मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री… अपशब्द मामले में कांग्रेस नेता मो. नौशाद ने मांगी माफी

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल से मचे बवाल पर अब कांग्रेस नेता मो. नौशाद ने माफी मांग ली है. दरअसल यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यात्रा के मंच से पीएम मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इस घटना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की.

वहीं इस मामले को लेकर बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस नेता मो. नौशाद ने इस मामले में माफी मांगते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च नेता हैं. वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं. ऐसे में उनसे संबंधित किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी उचित नहीं है. हमलोगों के कार्यक्रम में जिसने भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया वह बिलकुल गलत है. मैं इसकी माफी मांगता हूं.

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा गुरुवार को 12वें दिन पहुंची. आज सुबह उन्होंने जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में मां सीता के दर्शन किए. इसके बाद वे मोतिहारी पहुंचे. आज रात वो बेतिया में गुजारेंगे. इस बीच, बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कहा कि यदि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष हुए तो ‘इंडिया’ गठबंधन को जीत मिलेगी. उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने की घटनाओं को “आतंकवाद से भी खतरनाक” बताया.

स्टालिन अपनी बहन और सांसद कनिमोई के साथ बिहार पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, राजद नेता तेजस्वी यादव व भाकपा(माले) के दीपांकर भट्टाचार्य के साथ यात्रा में शामिल हुए. मुजफ्फरपुर में स्टालिन ने तमिल भाषा में संबोधन किया. उसका हिंदी अनुवाद होने पर भीड़ ने तालियों से स्वागत किया. इसी रैली के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल चलाते नजर आए. प्रियंका गांधी भी उनके साथ बैठी दिखीं. यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी. करीब 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह एक सितंबर को पटना में रैली के साथ समाप्त होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

6 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

17 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

17 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

18 घंटे ago