समस्तीपुर : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के सुप्रसिद्ध लेखक तथा केंद्रीय विद्यालय, समस्तीपुर में कार्यरत डॉ. अमित किशोर को ‘बेस्ट लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन प्रोफेशनल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें लाइब्रेरियन डे के अवसर पर पटना स्थित बिहार विधान परिषद सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय लाइब्रेरियन सम्मेलन के दौरान ऑल बिहार लाइब्रेरियन ट्रेंड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया।
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. किशोर को यह अवार्ड पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में उनके लेखन कार्यों और लाइब्रेरी प्रोफेशन में दिए गए विशेष योगदान के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि डॉ. अमित किशोर की कई पुस्तकें अमेजॉन और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेस्टसेलर रही हैं और पुस्तकालय विज्ञान के छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा अब तक उनके 50 से अधिक शोध पत्र विभिन्न पत्रिकाओं, सम्मेलन कार्यवाहियों और संपादित पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…