Bihar

‘अगर सीएम नीतीश कुमार ने अच्छी सड़कें नहीं बनाई होतीं…तो वोटर अधिकार यात्रा बीच में पंचर हो जाती’: अशोक चौधरी

बिहार के सासाराम में 17 अगस्त, 2025 दिन रविवार से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. इस यात्रा पर प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने बिहार में बेहतरीन सड़कों का निर्माण किया. इन्हीं सड़कों पर होकर राहुल गांधी यात्रा निकालेंगे.

राहुल गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं-मंत्री अशोक चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ यात्रा निकाल रहे हैं; उन्हें पता होना चाहिए कि अगर अच्छी सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता, तो उनकी 1300 किलोमीटर की यात्रा 100 किलोमीटर में ही ठप्प हो जाती है. अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न होते, तो राहुल की गाड़ी का टायर और हैंडल पंचर हो जाता, और वे 1300 किलोमीटर तो दूर, 100 किलोमीटर में ही भाग खड़े होते. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर दावा किया कि इस यात्रा का कोई फायदा नहीं होगा. राहुल गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं, आपसी प्यार बना रहना चाहिए, लेकिन कांग्रेस को राजद के पीछे चलने से कोई लाभ नहीं मिलेगा.

‘वोट चोरी का आरोप बेमानी’

अशोक चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा राजद से बेहतर है, और यदि कांग्रेस पहले सक्रिय होती, तो बिहार में राजद का प्रभाव नहीं बढ़ता और कांग्रेस को बड़ा स्पेस मिलता. नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को अपना परिवार माना है और ‘न्याय के साथ विकास’ का मॉडल अपनाया है. हर घर तक बिजली और पानी पहुंचाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार उन लोगों के लिए भी काम करती है जो उन्हें वोट नहीं देते. इसलिए, वोट चोरी का आरोप बेमानी है.

‘इस बार जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी’

उन्होंने ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में होने का नारा देकर वोट हासिल करने की कोशिश की गई, लेकिन बिहार की 70 प्रतिशत जनता नीतीश और एनडीए के साथ है. इस बार जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी.

‘एक भी वोटर को मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा’

चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष, विशेष रूप से राहुल गांधी और उनकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से जुड़े लोग, महाराष्ट्र के मुद्दे पर बोलते हैं और संसद नहीं चलने देते. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने भी अपनी बात स्पष्ट कर दी है. चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि एक भी वोटर को मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago