Samastipur

समस्तीपुर: शिक्षकों का बनेगा ई-सर्विस बुक, सभी प्रमाण पत्र रहेंगे अपलोड

समस्तीपुर : जिले की सभी शिक्षकों का ई-सर्विस बुक बनेगा। जो ई-शिक्षा पोर्टल पर उपलबध रहेगा। जिसमें व्यक्तिगत के साथ शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्र व सेवा से संबंधित सभी जानकारियां रहेगी। ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जा सकेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने निर्देश जारी किया है। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत और सेवाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। जैसे नियुक्ति, संपुष्टि, वेतन निर्धारण, पदोन्नति, स्थानांतरण, विभागीय कार्रवाई, शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक योग्यता, पुरस्कार, अवकाश आदि।

इसके अलावा, सभी संबंधित शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र भी ई-सर्विस बुक का हिस्सा होंगे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी पदाधिकारी द्वारा किसी भी स्तर पर इन प्रमाण-पत्रों का आसानी से अवलोकन और जांच की जा सके। इस व्यवस्था से पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ने की उम्मीद है। ई-सर्विस बुक का दूसरा फायदा यह होगा कि इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। छेड़छाड़ करने पर सब कुछ ऑनलाइन दर्ज होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago