समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने संबंधी योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री सह ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने की।
इस अवसर पर वारिसनगर विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सुश्री शैलजा पांडे, अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल दरभंगा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उपभोक्ताओं को बधाई देते हुए सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की। वहीं, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार ने भी उपभोक्ताओं से बिजली का समुचित उपयोग करने, दुरुपयोग से बचने और सौर ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह किया। मौके पर कई उपभोक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…