Samastipur

ताजपुर में नकली रिफाइन तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी वार्ड संख्या-20 में एक घर से नकली रिफाइंड तेल बनाने और बेचने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घर के अंदर संचालित अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया।

बताया गया है कि यहां नकली तेल को ब्रांड बंगे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के “गगन एक्टिव” के नाम से पैक कर बाजार में खपाया जा रहा था। कंपनी के संदेह के बाद गगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

छापेमारी के दौरान 15 लीटर की 9 टिन भरी हुई नकली रिफाइन तेल, 62 खाली टिन, और गगन ब्रांड के 1844 नकली स्टिकर बरामद किए गए। सभी सामान जब्त कर लिए गए हैं। घर के मालिक लक्ष्मण दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, बाद में बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। कंपनी प्रतिनिधि ने थाने में कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि ताजपुर क्षेत्र में लंबे समय से गगन ब्रांड के नाम पर नकली तेल की बिक्री की सूचना मिल रही थी। कई दिनों की निगरानी और पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि एक महीने पहले भी इसी इलाके में एक अन्य घर से नकली डिटॉल साबुन और हर्पिक का जखीरा बरामद हुआ था, जिससे इलाके में अवैध उत्पादों के कारोबार की जड़ें गहरी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

1 घंटा ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago