Samastipur

हसनपुर के औरा पंचायत की मुखिया को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा सम्मानित

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर प्रखंड के औरा पंचायत की मुखिया अंकिता झा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित की जाएंगी। मुखिया को यह सम्मान जल शक्ति अभियान के अंतर्गत कैच द रेन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दिल्ली में सम्मानित किए जाने को लेकर जानकारी मुखिया को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से मिली है।

यह भी पढ़ें : लालकिले पर सम्मानित होंगी समस्तीपुर के मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी, राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा गौरव

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दिल्ली में जल शक्ति अभियान में बेहतर कार्य के लिए पूरे देश से 100 मुखिया को सम्मानित किया जाएगा। इसमें समस्तीपुर जिला की दो मुखिया शामिल हैं। इन्हीं दो मुखिया में एक नाम हसनपुर प्रखंड अंतर्गत औरा पंचायत की मुखिया अंकिता झा का है। बताया जाता है कि औरा पंचायत की मुखिया अंकिता झा ने पिछले तीन सालों में 70 हजार पौधों की रोपाई करवाई। वर्षा जल संग्रह के लिए 21 पोखरों का निर्माण कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

10 घंटे ago