Bihar

बिहार में वोटर बन रहे हैं गुजराती; भीखूभाई दलसानिया का नाम लेकर तेजस्वी का भाजपा पर हमला

बिहार में SIR पर घमासान जारी है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया कि वो चुनाव आयोग के जरिए वोटों की चोरी कर रही है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ कागजात दिखाते हुए दावा किया कि मुजफ्फरपुर की मेयर और उनके रिश्तेदार के दो-दो ईपिक नंबर हैंं। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार भाजपा के संगठन मंत्री भीखूभाई दलसानिया पटना के वोटर बन गए हैं और वो गुजरात के रहने वाले हैं।

संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने कहा कि आज तक चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया है। पहले बीजेपी सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को चुनाव जीतने के लिए लगाती थी। लेकिन जब यह सबकुछ बेकार हो गया तब इन्होंने चुनाव आयोग को लगाया है। साल 2020 में भी इन्होंने वोट की चोरी की थी। मात्र 12 हजार के वोटों के अंतर से 10 सीटें हम हार गए। इस तरह कई सीटें हम लोगों को हरा दी गईं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार हमने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से जुड़ी चीजें सामने लाई थीं। आज हम यह कहना चाहते हैं कि चुनाव आयोग केवल बीजेपी का सहयोग कर रही है। विपक्ष के वोटों को कम कर रही है और बीजेपी के लोगों का एक नहीं बल्कि दो-दो ईपिक नंबर एक ही विधानसभा में बनाया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर की मेयर के पास दो ईपिक आईडी- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि मुजफ्फरपुर जिले में बीजेपी की मेयर निर्मला देवी हैं। तेजस्वी के मुताबिक, निर्मला देवी का एक ही विधानसभा में दो ईपिक आईडी है। यह दोनों ही अलग-अलग हैं। केवल निर्मला देवी ही नहीं बल्कि निर्मला देवी के दो देवर हैं और उनके दोनों देवरों के भी दो-दो ईपिक नंबर हैं।

इसके बाद तेजस्वी यादव ने टीवी स्क्रीन पर तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि 257 बूथ नंबर निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरपुर और 153 बूथ संख्या पर निर्मला देवी का नाम है। निर्मला देवी के देवर दिलीप कुमार और मनोज कुमार के भी दो-दो ईपिक नंबर हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बूथ पर निर्मला देवी की उम्र 48 साल है और 257 वाले बूथ नंबर पर इनका 45 साल उम्र है।

बीजेपी नेता भीखूभाई पटना के वोटर बन गए

इसके बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी के दिग्गज नेता भीखूभाई दलसानिया पर अपनी बात रखी। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘गुजरात के लोग बिहार के वोटर बन रहे हैं। भाजपा के प्रभारी भीखूभाई पटना के वोटर बन गए हैं। आखिरी वोट उन्होंने 2024 में गुजरात में दिया था। हालांकि, यह सही है कि उन्होंने गुजरात से अपना नाम कटवा लिया है और वो पटना के वोटर बन गए हैं। लेकिन पांच साल हुआ नहीं कि पटना के वोटर बन गए। यहां वोटिंग खत्म होगी तो कहीं और के वोटर बन जाएंगे।’

चुनाव बहिष्कार पर करेंगे विचार – तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर बेईमानी की जा रही है। जिनका नाम कट गया उनको अपील करने का मौका कब मिलेगा। अभी तो 65 लाख नाम कटे हैं, लेकिन जो दस्तावेज नहीं दे पाएंगे ऐसे में इस संख्या में और वृद्धि हो सकती है। 17 अगस्त से हम ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निकल रहे हैं। गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिल बैठकर विमर्श करेंगे कि चुनाव बहिष्कार किया जाए या नहीं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोगों का नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसा लग रहा है मानो सब कुछ पहले से ही तय है। चुनाव आयोग क्यों डर रहा है। वह विपक्ष की शंका का समाधान क्यों नहीं कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

11 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

18 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

18 घंटे ago