Samastipur

ज्योति प्रकाश मिश्रा ने समस्तीपुर रेल मंडल के नये DRM के रूप में कार्यभार किया ग्रहण

समस्तीपुर: ज्योति प्रकाश मिश्रा ने समस्तीपुर मंडल के डीआरएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मंडल कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया व मंडल की कार्यप्रणाली का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण देखा।

उन्होंने यात्री सुविधा को लेकर विभिन्न दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्टेशन पर प्रतीक्षालय, स्वच्छता, डिजिटल डिस्प्ले, लिफ्ट, दिव्यांग सुविधाओं का विस्तार, ट्रेनों व ट्रैक की सुरक्षा, CCTV निगरानी और निरीक्षण समेत अन्य विषयों पर जानकारी ली व निर्देश दिए।

बता दें कि श्री मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से स्वर्ण पदक विजेता हैं एवं भारतीय रेल यातायात सेवा 1998 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें रेल मंत्री पुरस्कार 2009, 2019 व महाप्रबंधक पुरस्कार 2008 मिल चुका है। वहीं पूर्व डीआरएम विनय श्रीवास्तव अब सीएलडब्लू में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के रूप में पदभार संभालेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago