Samastipur

समस्तीपुर साइबर पुलिस ने साइबर ठगों से 95 हजार रुपये रिकवर कर पीड़ित को लौटाये

समस्तीपुर : जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया निवासी चंद्रभूषण सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगो ने 95 हजार रुपये की राशि फ्रॉड कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करायी थी।

शिकायत संख्या के आधार पर समस्तीपुर साइबर थाना द्वारा जांच की गई। साइबर थाना द्वारा विधि-सम्मत तरीके से मामले के जांच के दौरान साइबर फ्रॉड के अकाउंट से 95 हजार रुपये रिकवर कर न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को मंगलवार को लौटा दी गयी।

इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए और मामले की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय पर कार्रवाई संभव हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बंद घर में घुसे चोर, नगदी और सोने के जेवरात लेकर फरार; मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह में वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी में निशांत कुमार की एंट्री, पहली बार संगठन में मिली जगह, 137 सदस्यीय टीम का ऐलान

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…

13 घंटे ago

हाजीपुर: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर महिला सब इंस्पेक्टर निलंबित, 2 हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा

वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…

13 घंटे ago

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

15 घंटे ago