Samastipur

जेडीयू नेता श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का निधन, PMCH में ली आखिरी सांस, सुप्रीम कोर्ट की वकील रहीं

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री श्याम रजन की पत्नी अलका रजन का निधन हो गया है। पीएमसीएच में उन्होने आखिरी सांस ली। जिसकी जानकारी खुद श्याम रजक ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके दी। रजक ने लिखा कि मेरी धर्मपत्नी अलका रजक जी का आज पीएमसीएच, पटना में दुखद निधन हो गया। थोड़ी देर में पार्थिव शरीर आरा गार्डेन रेसिडेंसी, जगदेव पथ, पटना स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेगा। अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी। अलका रजक सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता थीं।

जानकारी के मुताबिक श्याम रजक की पत्नी अलका रजक की तबीयत बिगड़ने के बाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। घटना की जानकारी के बाद से जदयू के तमाम आला नेता रजक के घर पहुंच रहे हैँ। आपको बता दें साल 2001 में श्याम रजक और अलका रजक की शादी हुई थी। जो उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। लव मैरिज में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान समेत तमाम जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी।

साल 1993 में श्याम रजक अपने दोस्त के जन्मदिन पर उसके घर गए थे। जहां पहली बार उन्होंने अलका को देखा। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। अल्का श्याम रजक के दोस्त की बहन थीं। श्याम रजक पिछड़ी जाति के थे, और अलका सवर्ण जाति से थीं। जिसके चलते शादी में काफी रुकावटे भी आईं। लेकिन आखिरकार दोनों ने शादी रचाई।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago