Samastipur

DGP के आदेश पर रोसड़ा में पीड़िता के घर पहुंचीं DIG डाॅ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने की जांच, समस्तीपुर SP भी रहे मौजूद

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में डीजीपी के आदेश पर एक पुराने मामले की जांच के लिए मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम पहुंचीं। यह मामला भरवारी गांव का है, जहां रामचंद्र महतो ने 10 माह पूर्व रोसरा थाने में आवेदन दिया था। आवेदन में रामचंद्र ने अपनी पत्नी कविता देवी और पुत्र दिलखुश कुमार के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने सात लोगों पर घर को क्षतिग्रस्त करने, मारपीट के दौरान सोने के आभूषण और नगद रुपए लूटने का भी आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े : मुख्यालय के निर्देश पर वारिसनगर थानाध्यक्ष को SP ने किया निलंबित, जमीनी विवाद में एकतरफा कार्रवाई का आरोप

पीड़ित परिवार ने रोसड़ा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार रोसड़ा थाना, डीएसपी और एसपी कार्यालय के चक्कर काटते रहे। कई महीने बीत जाने के बाद जब पीड़ित परिवार एसपी के पास पहुंचे तो उन्होंने बताया कि जांच के बाद उनका केस खत्म हो गया है। इसके बाद पीड़िता कविता देवी ने डीजीपी को आवेदन दिया।

जांच के दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर मौजूद रहे

डीजीपी ने इस मामले की जांच समस्तीपुर के पुलिस अधिकारियों के बजाय मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम को सौंपी। डीआईजी ने पीड़ित परिवार के घर जाकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद वे रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर केस फाइल की जांच की। जांच के दौरान जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह भी अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

1 घंटा ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

12 घंटे ago