Samastipur

समस्तीपुर की मेयर ने नगर विकास मंत्री से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर से रोक हटाने की मांग की

समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर क्षेत्र अंतर्गत विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 15 लाख तक की स्वीकृत योजनाओं का कार्य, अपर निदेशक के आदेश के आलोक में प्रारंभ किया गया था। लेकिन तकनीकी संधारण व तंत्र में कमियों के कारण निविदा की प्रक्रिया बाधित रही, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ। परिणामस्वरूप आमजन को नालियों एवं सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

महापौर अनिता राम ने नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगी रोक को हटाने की मांग की है। इस आशय का मांगपत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद समस्तीपुर से नगर निगम समस्तीपुर का उत्क्रमण 3 मार्च 2021 को हुआ था जिसके कारण व्यवस्थागत रूप से नगर निगम के गठन के बाद प्रारंभिक कठिनाइयां सामने आईं।

ऐसी स्थिति में नगर क्षेत्र की दशा सुधारने के लिए जब कुछ योजनाएं आगे बढ़ने लगीं, तभी तत्कालीन नगर आयुक्त के आदेश द्वारा विभागीय योजनाओं पर रोक लगा दी गई। इस आदेश से सभी कार्य पूर्णतः ठप हो गए हैं। ना तो निविदा द्वारा योजनाएं आगे बढ़ पा रही हैं, और ना ही विभागीय स्तर पर कार्यान्वयन संभव हो रहा है। इससे आम नागरिकों में भारी असंतोष व्याप्त है।

नगर निगम परिसर की तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे संबंधित समाचार-पत्रों की छायाप्रति संलग्न की जा रही है। इस प्रकार समस्त नगर निगम क्षेत्र अव्यवस्थित हो गया है। महापौर अनिता राम ने अनुरोध किया कि अपर निदेशक को निर्देशित कर विभागीय योजनाओं के कार्यों पर लगाई गई रोक को अविलंब हटाया जाए, ताकि छोटी-छोटी नालियों एवं गलियों के निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकें और आम जनता को राहत मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago