Samastipur

समस्तीपुर में करंट लगने से 15 वर्षीय किशोरी की मौ’त, पुलिस अधिकारी बनने का था सपना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत केवस निजामत गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घर के दरवाजे के पास सफाई करने के दौरान ऊपर से टूटा बिजली का तार उसके शरीर पर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई।

मृतका की पहचान गांव निवासी रामवृक्ष राय की पुत्री रिचा कुमारी (15) के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमर्जेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, रिचा घर के बाहर सफाई कर रही थी तभी अचानक ऊपर से बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक देर हो चुकी थी।

रिचा मीट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद इंटर की पढ़ाई कर रही थी। उसकी ख्वाहिश थी कि आगे चलकर वह पुलिस अधिकारी बने। घर में दो भाई और दो बहन हैं, जिनमें वह दूसरे नंबर पर थी। उसकी मौत से परिवार व गांव में मातम का माहौल है। इधर सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

4 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

15 घंटे ago