समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहनपुर थाना कांड संख्या 107/24 के तहत दर्ज सीएसपी संचालक से लूट मामले में वांछित चल रहे 7 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राजन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 8 अगस्त 2024 को मोहनपुर थाना क्षेत्र के दिघिया चौर में एक सीएसपी संचालक से 4 लाख 20 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार इस मामले में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।
राजन राय की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से पुलिस छापेमारी कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस द्वारा 7 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…