Bihar

‘टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की’ हर सुबह विद्यालय में बजेगा RTE एंथम, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

बिहार में अब सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक स्कूल समय शुरू होने से ठीक 15 मिनट पहले पहुंचेंगे. वे लाउडस्पीकर के जरिए RTE एंथम “टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की” हर दो मिनट पर दो बार बजायेंगे ताकि बच्चे समय पर स्कूल पहुंचें.

48 घंटे में सभी स्कूलों में लाउडस्पीकर जरूरी

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूलों में 48 घंटे के भीतर कार्यशील लाउडस्पीकर लगाया जाए. पुराने लाउडस्पीकर खराब हों तो उन्हें सुधरवाया जाए. उनकी ध्वनि स्कूल के पोषक क्षेत्र तक जानी चाहिए। ज़िला शिक्षा अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे.

चेतना सत्र में होगी अनुशासन की शुरुआत

स्कूल में चेतना सत्र के शुरू होते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा. देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा. अभिभावकों को डायरी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी. चेतना सत्र में सर्वधर्म प्रार्थना, बिहार राज्य गीत, राष्ट्रगीत और शिक्षाप्रद गतिविधियां कराई जाएंगी.

बच्चों की निगरानी और शिक्षकों की जिम्मेदारी तय

हर कक्षा में एक मॉनीटर नियुक्त किया जाएगा जो गृहकार्य की कॉपियां शिक्षकों को देगा. मॉनीटर को बैज मिलेगा. पहली, दूसरी और तीसरी घंटी में गणित, विज्ञान और भाषा की पढ़ाई होगी. क्लास टीचर प्रतिदिन बच्चों की डायरियां जांचेंगे.

शिक्षकों की उपस्थिति और निगरानी होगी सख्त

अब शिक्षक स्कूल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. जो शिक्षक सिर्फ हाजिरी लगाकर चले जाते हैं या शाम को फिर से आकर हाजिरी लगाते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. DEO इस पर विशेष निगरानी रखेंगे. अगर किसी को पता चलता है कि कोई शिक्षक स्कूल से गायब है, तो ग्रामीण, मुखिया या वार्ड सदस्य कॉल सेंटर नंबर 14417 या 18003454417 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

1 घंटा ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago