Samastipur

कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या से सनसनी, निजी स्कूल के शिक्षक पर लगा आरोप, गांव में तनाव का माहौल, पहुंचीं कई थानों की पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही एक छात्रा की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेरी स्थित एक निजी स्कूल के वाहन में आग लग दी है। परिजन उसी स्कूल के एक शिक्षक पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने बघउनी के पास दरभंगा- सिंघिया- रोसड़ा मुख्य पथ को जाम कर नारेबाजी कर रहे है।

मृतका की पहचान परसा गांव के तेलिया टोल उत्तर परसा गांव निवासी विजय कुमार मंडल की 19 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई। बताया गया कि वह बहेड़ी में कोचिंग के लिए घर से निकली थी। वह घर से पगडंडी वाले रास्ता पकड़ कर बगीचा होते जा रही थी। उसी क्रम में परसा गांव एवं बघौनी के बीच एक बगीचे के रास्ते में जाने के क्रम में ही अज्ञात बदमाश के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरह दौड़ पड़े।

लोगों के पहुंचने पर वह अचेतावस्था में गिरी मिली। लोग उसे डाॅक्टर के पास ले गये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।आक्रोशित लोग आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मौके पर चार थानों की पुलिस मौजूद है। पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की आरोपी शिक्षक को अपनी बहन से प्रेम-प्रसंग का विरोध कर रही थी।

बताया जा रहा है कि गुड़िया की बड़ी बहन के साथ आरोपी टीचर का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुड़िया कुमारी इसका विरोध कर रही थी, जिसकी वजह से आरोपी शिक्षक नाराज था। गुड़िया बीपीएससी की तैयारी के लिए रोजाना सीमावर्ती क्षेत्र दरभंगा जिले के बहेड़ी जाया करती थी। परिवार के अनुसार, निजी हाई स्कूल का शिक्षक उसे लगातार धमकियां दे रहा था।

इस संबंध में परिवार ने दो-तीन महीने पहले शिवाजीनगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का आरोप है कि समय रहते शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह घटना घटी है। गुड़िया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सोमवार सुबह जब वह पढ़ने के लिए जा रही थी, तभी उस पर गोली चला दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटनास्थल पर रोसड़ा डीएसपी भी पहुंच चुके है। आक्रोशित लोग पुलिस को छात्रा का शव उठाने नहीं दे रहे है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

58 मिनट ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

2 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

4 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

6 घंटे ago