Samastipur

समस्तीपुर: वाया नदी में स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, एक लापता, वहां से गुजर रही महिला ने जान जोखिम में डाल दो को बचाया 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित वाया नदी में अखाड़ा घाट पर स्नान करने के दौरान दो भाई सहित तीन युवक डूब गए। युवकों को डूबते देख नाव से नदी पार कर रही बाढ़ प्रभावित एक महिला ने अपनी जान जोखिम में डाल दो युवकों को तो डूबने से बचा लिया, परंतु एक युवक नदी की तेज धार में बह गया।

लापता युवक की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा बाजार निवासी रामचंद्र साह के पुत्र संजय कुमार साह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मऊ बाजार स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। घटना की सूचना पर आपदा प्रबंधन दल एसडीआरएफ की टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची और लापता युवक की तलाश में जुटी हुई हैं। काफी मशक्कत के बाद भी अब तक लापता युवक की तलाश नहीं हो पाई है।

घटना स्थल पर मौजूद अंचलाधिकारी कुमार हर्ष व बीडीओ महताब अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मोहनपुर प्रखंड से आपदा प्रबंधन दल एसडीआरएफ को बुलाया गया है। अब तक लापता युवक की तलाश नहीं हो पाई है। तलाशी के प्रयास जारी हैं। उधर इस घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ मौजूद रही। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजय साह अपने छोटे भाई मंजय साह, मंजय के दोस्त सोनू साह व सुशील साह के साथ रविवार की सुबह मऊ बाजार स्थित संजय साह के ससुराल से निकटवर्ती अखाड़ा घाट पर वाया नदी में स्नान करने गए थे।

सुशील साह नदी किनारे ही स्नान कर रहा था जबकि बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से संजय , मंजय व सन्नी तीनों युवक डूबने लगे। नाव से नदी पार कर रही एक महिला ने साहसिक प्रयास दो युवकों मंजय व सन्नी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल कर बचा लिया। लेकिन संजय नदी की तेज धार में बह गया। उधर मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या – 11 स्व. भोला साह की पुत्री अंजली देवी अपने पति संजय साह के नदी में डूबने की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। मातमी सन्नाटे के बीच अंजली सहित उसके मासूम पुत्र लक्की, सन्नी, पुत्री तनीषा व कुक्कू का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago