Samastipur

समस्तीपुर शहर के पेठिया गाछी स्थित नवजीवन क्लब के पास केंद्रीय पुस्तकालय के नए भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

समस्तीपुर : शहर के पेठिया गाछी स्थित नवजीवन क्लब के पास शुक्रवार को लगभग 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले केंद्रीय पुस्तकालय के नए भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह नगर पार्षद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने की, जबकि संचालन स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन लाइब्रेरियन विनोद कुमार राय ने किया।

इस अवसर पर विधायक शाहीन ने कहा कि जिले में लंबे समय से केंद्रीय पुस्तकालय भवन की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब यह सपना साकार होने जा रहा है। उनके निरंतर प्रयास से इस परियोजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि यह ज्ञान का भंडार होने के साथ सामाजिक समरसता और सामूहिक जागरूकता को बढ़ावा देता है।

मौके पर समाजसेवी ई. राजेश कुमार, सहायक प्रोफेसर जितेंद्र प्रसाद ननकी, पूर्व नगर पार्षद मन्नू पासवान, मो. अब्दुल, राजा साह, नितिन रैना, मो. नौशाद, मो. नैयर आलम नवाब, व्यवसायी हरेंद्र कुमार, मो. पप्पू मस्तान, सनी पोद्दार, जॉनी जी, मो. कादिर, अमरनाथ कुमार, वरीय समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता, मो. पप्पू खान, रंजीत कुमार रंभू, मनोज कुमार राय, मो. परवेज आलम, रवि आनंद, राजन राम, मो. शौकत अली, मो. महफूज आलम, अनुभव कुमार समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

4 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

5 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

6 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

7 घंटे ago