Samastipur

पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

समस्तीपुर : पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 15 अगस्त 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:15 बजे सभी विद्यार्थियों के प्रार्थना सभा में एकत्रित होने के साथ हुई। इसके बाद मार्च पास्ट एवं ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अखवारी नीलकिशोर सिंह ने स्वतंत्रता के महत्व और जिम्मेदारियों पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विशेष रूप से विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक “द डिजिटल वॉरियर्स” ने डिजिटल नागरिकता का संदेश दिया।

स्केटिंग प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने पुस्तकालय में जन्माष्टमी उत्सव मनाया, जबकि कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। समारोह का समापन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री चंदन कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन एवं मिठाई वितरण के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर अनुशासन, व्यवस्था और उत्साह से सराबोर रहा। इस आयोजन ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में देशभक्ति की भावना और गर्व का संचार किया। समारोह का हर क्षण विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

4 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

5 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

6 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

7 घंटे ago