Samastipur

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. मनोज ने किया ध्वजारोहण एवं पौधा वितरण

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के चंदौली चकहाजी चौक पर धूमधाम से ध्वजारोहण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, तत्पश्चात पौधों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया तथा आज़ादी के अमर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों का स्मरण है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अमूल्य आज़ादी दिलाई। तिरंगा हमसे केवल प्रेम ही नहीं, बल्कि त्याग, अनुशासन और सेवा की अपेक्षा करता है। आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने देश को स्वच्छ, हरा-भरा और समृद्ध बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सभी का कर्तव्य है कि इस देश की माटी, इसकी संस्कृति और इसकी एकता की रक्षा जीवन पर्यंत करें। इस अवसर पर श्री रामचंद्र सिंह, मुखिया शैलेश झा, जिला परिषद सत्य प्रकाश कुमार, दिलीप राज, सुरेन्द्र सिंह, कमलेश कुमार, देव नारायण सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह सहित स्थानीय सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago