Samastipur

कार से लैपटॉप चोरी, शहर के मोहनपुर रोड में हुई घटना के बाद पीड़ित ने दर्ज करायी FIR

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड में एक ऑफिसकर्मी की कार से लैपटॉप चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब पीड़ित व्यक्ति अपनी कार में ऑफिस का सामान रख रहे थे। इस संबंध में औरंगाबाद जिले के जमहोर थाना क्षेत्र के रामचंद्रनगर सिमरिया निवासी रुद्रेश्वर प्रताप सिंह ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वे मोहनपुर रोड स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस में कार्यरत हैं।

पीड़ित के अनुसार, वे श्री लेदर के पास ऑफिस के नीचे सड़क किनारे अपनी कार लगाकर सामान रख रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर उनका लैपटॉप चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि यह लैपटॉप कंपनी की ओर से दिया गया था। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसमें संदिग्ध की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

6 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago