Samastipur

समस्तीपुर में आर्म्स लाइसेंस धारियों के लिए भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ाई गयी

समस्तीपुर : विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिले के सभी आर्म्स लाइसेंस धारियों को निर्देश दिया था कि वे अपने आर्म्स एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में 20 मई से 14 जुलाई 2025 के बीच सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जानी थी, लेकिन अब तक अधिकांश आर्म्स लाइसेंस धारियों द्वारा भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 1 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक संबंधित थाने में भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद सत्यापन नहीं कराने वाले आर्म्स लाइसेंस धारियों के आर्म्स एवं कारतूस जब्त कर लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी आर्म्स लाइसेंस धारियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नजदीकी थाने में जाकर आर्म्स का सत्यापन कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago