समस्तीपुर : वारिसनगर थाना क्षेत्र में करीब पांच-छह महीने पूर्व हुए एक जमीनी विवाद मामले में एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप में मुख्यालय के निर्देश पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वारिसनगर थानाध्यक्ष ने जमीनी विवाद में केवल एक पक्ष की प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत को अनदेखा कर दिया गया था। पीड़ित पक्ष ने इसको लेकर डीजीपी से शिकायत की थी। इसके बाद डीजीपी ने उसे निलंबित करने का निर्देश तत्कालीन एसपी को दिया था, इस बीच एसपी का तबादला हो गया। इधर वर्तमान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने थानाध्यक्ष निरंजन कुमार को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष पर जानबूझकर दूसरे पक्ष का मामला दर्ज नहीं करने का आरोप था। एसपी ने उन्हें निलंबन के साथ-साथ शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है। इधर थाना संचालन को प्रभावित न होने देने के उद्देश्य से एसपी ने अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार को थानाध्यक्ष का प्रभार दिया है। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन से जुड़े एक पुराने मामले में मुख्यालय के निर्देश पर थानाध्यक्ष के निलंबन की कार्रवाई की गयी है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…