समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों से 8 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। एएसआई केशव कुणाल को गुप्त सूचना मिली कि बाइक से गांजा की तस्करी की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस ने विभूतिपुर थाना गेट के सामने बाइक सवार एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाइक की तलाशी लेने पर 3 किलो गांजा बरामद हुआ है, इसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया।
युवक की पहचान फफौत वार्ड संख्या-4 निवासी राम आशीष महतो के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई, वहीं पंकज कुमार की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में उसी के निशान देही पर पुलिस ने पटपरा गांव में छापामारी कर नवीन कुमार के आवास से 5 किलो गांजा बरामद किया। वहीं पुलिस बाइक व गांजा जप्त कर अग्रतर कार्रवाई कर रही हैं। थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने पूछे जाने पर उन्होंने बरामदगी की पुष्टि की है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…