आज CM के समस्तीपुर आगमन से पहले हुई कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव मंजूर, ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल को अतिरिक्त ₹1047.80 करोड़

मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल परियोजना को 1047 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी के साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बता दें की कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद अब थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री का समस्तीपुर में भी आगमन होने वाला है।
राज्य सरकार ने गंगा नदी पर बख्तियारपुर से ताजपुर को जोड़ने वाले 4-लेन पुल एवं पहुँच पथ निर्माण परियोजना को गति देने के लिए ₹1047.80 करोड़ की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति परियोजना की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक मंजूरी के तहत दी गई है, जिससे अब कुल लागत ₹3923.00 करोड़ हो गई है।

PPP मोड के तहत DBFOT पद्धति से बन रही इस परियोजना में पुल की लंबाई 5.51 किलोमीटर और पहुँच पथ की लंबाई 45.393 किलोमीटर है।
अतिरिक्त राशि निम्नलिखित मदों में स्वीकृत की गई है:
-
वन टाइम फंड इनफ्यूजन (OTFI) – ₹634.95 करोड़
-
अतिरिक्त भू-अर्जन – ₹85.50 करोड़
-
चेंज ऑफ स्कोप – ₹114.98 करोड़
-
चेंज इन लॉ – ₹160.00 करोड़
-
अन्य मद – ₹52.37 करोड़

यह निर्णय परियोजना को समय पर पूरा करने और निर्माण कार्य में आ रही वित्तीय बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है। पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और भी सुगम हो जाएगा।

कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव को मंजूरी:








