Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस काॅलेज में मनाया गया वन महोत्सव; DM, SP व DDC भी रहे मौजूद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : स्थानीय वीमेंस कॉलेज में वन प्रमंडल की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह एवं उप विकास आयुक्त शैलजा पाण्डेय उपस्थित रहे। वन महतो का नेतृत्व वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार ने किया। कार्यकम की शुरूआत अतिथियों ने दीप जलाकर किया। स्वागत वन प्रमंडल पदाधिकारी ने दिया।

डीएम ने वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं मैराथन में विजय विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया। डीएम ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना की। विभागीय स्तर पर 119300 पौधों के रोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने विशेषकर शहरी क्षेत्रों में हरित स्थलों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने नागरिकों से वृक्षारोपण में भाग लेने की अपील की। उप विकास आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। जनसहभागिता आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

31 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

10 घंटे ago