Samastipur

उजियारपुर में समाजसेवी राजू सहनी की जनकल्याण सभा, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित रायपुर खेल मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी के नेतृत्व में एक सामाजिक जनकल्याण सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभा के दौरान राजू सहनी ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ, जिसमें जनता की भूमिका को अहम बताया गया। राजू सहनी ने कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है और वे बिना किसी पद या लाभ की आकांक्षा के लगातार क्षेत्र की सेवा करते आ रहे हैं। लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें जनसेवक के रूप में समर्थन देने की बात कही। राजू सहनी ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे। जनता अगर चाहेगी तो वह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बेटा बनकर बिहार विधानसभा में करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago