समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के दुर्गाबाड़ी में बंगाली महिला समाज की मिलिनी संघ का 25वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की सचिव मंदिरा पालित ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बंगाली समाज की बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बांग्ला संस्कृति की छाप भी देखने को मिली। बच्चों ने धुनुची डांस भी किया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। इस दौरान रक्तदान शिविर कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमें शाम के 4 बजे तक 20 लोगों ने रक्तदान किया था।
कार्यक्रम के संबंधित में संगठन की सेक्रेटरी मंदिरा पालित ने बताया कि संगठन की स्थापना के 25 साल हो चुके हैं। इन 25 सालों में महिलाओं के कल्याण को लेकर संगठन की ओर से जगह-जगह सामाजिक काम किए जाते रहे हैं। आज भी बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े, जिसको लेकर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। कई तरह के डांस को पेश किया है। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की है। मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ ही पुरुष ने भी रक्तदान किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर कॉलेज के पूर्व व्याख्याता डॉक्टर शिल्पी भट्टाचार्य शामिल हुई।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…