समस्तीपुर : समस्तीपुर में मुरादाबाद से खगड़िया जा रहा एक युवक ट्रेन में अचानक बीमार पड़ गया। ट्रेन रुकने पर सहयात्रियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान यात्री की मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के केरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में ग्रामीण छोटू कुमार ने बताया कि दोनों मुरादाबाद में बिजली टावर लगाने का काम करते हैं। 5 दिन पहले गुलशन मुरादाबाद में टाइफाइड से पीड़ित हो गया ।
देखने सुनने वाला कोई नहीं था, जिस कारण ठेकेदार के कहने पर वह उसे लेकर वापस घर आ रहा था। ताकि, उसका ठीक से उपचार हो सके। ट्रेन समस्तीपुर पहुंची तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों के सहयोग से उसे ट्रेन से नीचे उतरा गया और मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद रेलवे का एंबुलेंस पहुंचा और मेडिकल टीम भी आई।
मेडिकल टीम ने सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसे रेलवे के ही एम्बुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज इसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। जीआरपी थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि ट्रेन में बीमार पड़ने के कारण यात्री को नीचे उतरा गया था। उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन इसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…