Samastipur

भीड़ का इंसाफ ; समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर में हंगामे के आरोप में युवक की भीड़ ने की रस्सी से बांधकर बेरहमी से पि’टाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में भीड़ का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है, जहां एक युवक को मंदिर परिसर में हंगामा करने के आरोप में उसे रस्सी से बांध कर न सिर्फ उसे मंदिर परिसर से घसीट कर बाहर निकाला गया बल्कि लात घुसे से उसकी जमकर पिटाई की गई। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित थानेश्वर स्थान मंदिर की है। हैरान करने वाली बात यह है कि नगर थाने से महज कुछ फासले पर मंदिर के सामने भीड़ तंत्र के द्वारा युवक को रस्सी में बांध कर पिटाई की जाती रही। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी।

मंदिर के पुजारी का बताना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मंदिर में घुसकर हंगामा कर रहा था जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। एक बार उसे मंदिर परिसर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन वो दुबारा मंदिर में घुसकर हंगामा कर रहा था। जिसके बाद लोगों के द्वारा रस्सी से बांध उसे घसीट कर बाहर निकाला गया और फिर लात घुसे से उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवक की पहचान बेगूसराय जिले के मंसूरचक गांव के मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक के परिजनों के पहुँचने पर उसे परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि इस मामले में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय का बताना है कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंदिर परिसर के बाहर युवक की पिटाई की जा रही है।

इस संबंध में एसडीपीओ-1 ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष को निर्देशत किया गया है। जो भी विधि सम्मत कारवाई हो वो की जाये। उनका बताना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बड़ा सवाल है कि आखिर भीड़ तंत्र को युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करने का अधिकार किसने दिया ? थाने से महज कुछ दूरी पर युवक की पिटाई होती रही बाबजूद पुलिस को भनक क्यों नही लगी ? पुलिस ने बिना किसी कारवाई के उसे परिजन को सुपुर्द क्यों कर दिया ?

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

5 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

12 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

19 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

21 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

21 घंटे ago